बुलेट व बाइक की टक्कर में दंपति सहित चार घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर मोड़ के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने आगे जा रहे बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी तथा बुलेट पर सवार दोनों व्यक्तियों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बाइक पर सवार महिला को गंभीर चोटे आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विजय बहादुर प्रजापति 48 वर्ष निवासी कटघर लालगंज थाना देवगांव अपनी पत्नी संगीता प्रजापति 46 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर भिखारी पट्टी गए थे। वहां से दोनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि बुलेट अमन यादव पुत्र पप्पू यादव 17 वर्ष निवासी हनुमानगढ़ी थाना देवगांव बाइक चला रहा था, जबकि उसके पीछे करण यादव पुत्र मनोज यादव 22 वर्ष बैठे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय बहादुर प्रजापति और उनकी पत्नी संगीता प्रजापति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मेहनाजपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विजय बहादुर प्रजापति और उनकी पत्नी संगीता प्रजापति को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल लालगंज भेजा। वहीं बुलेट सवार अमन यादव और करण यादव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर भेजा गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *