आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेतृत्व में जिला कार्यालय हरबंशपुर निकट निरंकारी भवन पर भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की लोकसभा नगीना बिजनौर से सांसद चुने जाने के अति महत्वपूर्ण दिवस 4 जून को पूरे देश में व्यवस्था परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस सुअवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए डॉ अम्बेडकर पार्क कलेक्ट्रेट पहुंचकर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में अपार खुशी का माहौल रहा और हर्ष उल्लास के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व्यवस्था परिवर्तन दिवस मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने कहा कि 4 जून से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर सत्ता परिवर्तन का आगाज हो गया है हम लोग पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे कार्यक्रम में एड० ए के आनंद मंडल प्रभारी, अरविंद कुमार, राजू शास्त्री, रमेश चमार, विमलेश कुमार, अंगद कुमार, लक्ष्मी राजभर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार