पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जहां लोग धर्म, पुण्य और सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं, वहीं ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन ने मानव सेवा को ही सच्ची पूजा मानते हुए एक सराहनीय पहल की। बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत श्रीनगर सियार स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर परिसर में संगठन के नेतृत्व में विशाल शरबत वितरण एवं जलपान सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी और उमस के बीच संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ राहगीरों की सेवा की। इस दौरान लगभग 6000 से अधिक राहगीरों को ठंडा शरबत, लाई, नमकीन एवं चना वितरित किया गया। गर्मी से राहत पाकर राहगीरों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने संगठन के इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद्र राय, हरैया ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू राय, राम अनुज राय, अशोक कुमार राय, संदीप राय, डॉ. विजेंद्र राय, सूरज प्रकाश राय, अनुराग राय, रूद्रप्रकाश राय, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, अमित राय, संतोष कुमार राय, प्रदुमन राय, विजय राय, सिंपू राय, संजय राय, अखिलेश राय, अवनीश राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय