पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग के इंचार्ज वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर जिला चिकित्सालय सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख अधीक्षक डा. सतीश चंद्र कनौजिया एवं अधीक्षक डा. रामकेवल ने उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया।
अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किया। वहीं सेवानिवृत्त वीरेंद्र श्रीवास्तव ने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय उनके लिए एक परिवार की तरह रहा।
इस मौके पर डा. अनिल कुमार मौर्य, सुभाष चंद्र पांडेय, उमेश चौरसिया, राजेंद्र यादव, शिव प्रसाद यादव, प्रेमचंद, बीके मिश्रा, अमरीश सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनकी पत्नी, पुत्र, बहू एवं पौत्र भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय