ट्रेलर ने कार को घसीटा, चार घायल, चालक फरार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे से जुनैदगंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्विफ्ट कार की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हाफिजपुर से जुनैदगंज की ओर जा रही स्विफ्ट कार को उसी दिशा से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ सड़क किनारे स्थित मार्बल की दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार सवार इरशाद अहमद 45 वर्ष पुत्र इस्तेहाक अहमद निवासी इकौना, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ, गमसान अहमद 23 वर्ष पुत्र परवेज, नसरा पुत्री अबूजर तथा अबूजर 50 वर्ष पुत्र मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *