आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार का बुधवार को शहर के मातवरगंज मुहल्ले में प्रवास के दौरान आगमन हुआ। इस दौरान खरवार समाज के लोगो ने मुन्ना खरवार का भव्य स्वागत किया।
मीडिया से सवांद करते हुए प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोंड और खरवार जाति के लोग जाति प्रमाण पत्र को लेकर आए दिन तहसील प्रशासन से परेशान रहते हैं। इस समय जनगणना किया जा रहा है उसमें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही सब समस्याओं को लेकर आज आज़मगढ में प्रवास किया लोगो की समस्या को सुना और इस मामले को लेकर आगामी दिनों में जिला प्रशासन से मिलकर समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन अक्सर मनगढ़ंत रिपोर्ट और अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने में लापरवाही करते है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में खरवार अनुसूचित जनजाति में आते है जैसे, सोनभद्र, गाजीपुर, देवरिया, वाराणसी और बलिया में अनुसूचित जनजाति में आते है, इसी प्रकार गोंड पहले 13 जिलों में थे। मोदी सरकार ने अब उन्हें 17 जिलों में कर दिया है। हम खरवार और गोंड समाज के लोगो से कहना चाहते है कि आप लोग जब जाति प्रमाण पत्र बनवाने जाय तो उन्हें शासनादेश की प्रति दिखाए। यदि इसके बावजूद कोई तहसील अधिकारी नहीं सुनते है तो हम लोगो को बताए। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रतिनिधि मंडल मिला भी था उनके संज्ञान में है जल्द की उचित व्यवस्था लागू होगी। इस मौके पर रामप्रसाद खरवार, दीपू प्रसाद खरवार, नितीन खरवार, ब्रजेश खरवार अमित खरवार, मनोज खरवार, नीरज खरवार, संतोष खरवार, आलोक खरवार, अरविंद कुमार खरवार, विनय खरवार, अजय खरवार, विजय खरवार,संजीव खरवार, अमन, नमन, अनूप खरवार, अनुपम खरवार, नीरज खरवार बीरू आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार