संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड मिर्जापुर के कार्यरत 34 रोजगार सेवकों को 9 माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित रोजगार सेवकों ने काम न करने की चेतावनी देते हुए एडीओ, पंचायत, मिर्जापुर विनोद कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सेवकों ने बताया कि 9 माह से हम लोगों को किसी प्रकार का कोई वेतन नहीं मिला है जिससे खाने के लाले पड़ गए हैं। यहां तक कि गाड़ी में पेट्रोल बढ़ाने का पैसा नहीं है। इस संबंध में हम लोग संबंधित अधिकारियों से कई बार कह चुके हैं। इसके बाद भी हम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। वेतन नहीं मिला तो हमलोग सांकेतिक कलमबंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। सेवकों ने बताया कि चार अक्टूबर, दो हजार इक्कीस को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणा को लागू करने व एचआर पालसी मानदेय बढ़ोत्तरी का आदेश हुआ था, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई ज्ञापन देने वालों में जयसिंह, अमोज, सुरेंद्र कुमार, विजय प्रताप यादव, इंद्रकला गौतम, माधुरी भारती, अनीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव