आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डीएवी पीजी कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. सौम्य सेनगुप्ता ने बीए षष्टम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि मेजर प्रोजेक्ट की मौखिकी परीक्षा (वाइवा-वोसे) 27 मई को सुबह 8.30 बजे आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को वाइवा परीक्षा से पूर्व अपना प्रोजेक्ट विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही मौखिकी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अपना मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट बाह्य परीक्षक को भी मूल्यांकन हेतु प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश पत्र, कॉलेज परिचय पत्र एवं मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट साथ लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि पर परीक्षा में अनुपस्थित रहने की स्थिति में संबंधित परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
रिपोर्ट-सुबास लाल