प्रशिक्षित जल सखियों को वितरित किया गया किट

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने के लिए जल सखियों को किट वितरित किए गए। इससे अब गांव में पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। जल निगम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांच प्रशिक्षित जल सखियों को तैनात किया है।
फूलपुर ब्लॉक के अधिकांश ग्राम पंचायतों में जल सखियों की तैनाती पूरी कर ली गई है। इस दौरान 153 गांव की जल सखियों को किट वितरित किए गए। ट्रेनिंग क्वार्डिनेटर विजय भारती गोस्वामी ने बताया कि जल निगम की ओर से इन जल सखियों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से पानी की जांच कर सकें। इसके लिए उन्हें अत्याधुनिक पेयजल टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से एक जल सखी 100 से अधिक नमूनों की जांच कर सकती है। किट से घरों में इस्तेमाल होने वाले ओल कोयों और अन्य जल स्रोतों की गुणवत्ता का परीक्षण गांव के अंदर ही संभव होगा। जल सखियों की रिपोर्ट न केवल विभाग को भेजी जाएगी, बल्कि उसे ग्रामीणों के साथ भी साझा किया जाएगा ताकि लोग जागरूक रहें और संदिग्ध पानी का सेवन करने से बच सकें। पानी में किसी प्रकार की अशुद्धि, बदबू, प्रदूषण या रंग परिवर्तन मिलने पर जल सखी तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देंगी, ताकि समय रहते स्रोतों की मरम्मत या सफाई कराई जा सके।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *