संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ग्राम कस्बा देवगांव निवासी प्रकाश 33 वर्ष अचानक गंभीर हालत में पाया गया। परिजनों के अनुसार प्रकाश एक व्यक्ति के साथ सब्जी बेचने का कार्य कर रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल लालगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *