आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट से निकली पूजा सिंह इन दिनों अपने बयान और तेवर को लेकर सुर्खियों में है। कम समय में लोकप्रियता बटोरने वाली यह महिला इन दिनों संसद से निकले बयानों का करार जवाब देती हुई नजर आ रही है। पूजा के लगातार बयान के बाद अब लोग उन्हें प्रदेश के फायर ब्रांड नेत्री के तौर पर देखने लगे है। इतना ही नहीं अब तो राजनीतिक गलियारों में भी पूजा सुर्खिया बटोर रही है।
दरअसल टीएमसी सांसद सयानी घोष इन दिनों पीएम मोदी को आड़े हाथों घेरने का प्रयास कर रही है। इसी बीच सयानी का एक बयान आया चाय से निकली बात गाय पर अटक गई। जिसके बाद पूजा सिंह पीएम के समर्थन में उतर गई। उन्होंने कहा कि गाय का दूध था तभी सबके कपो में चाय है। उन्होंने सयानी घोष की भाषा में उनको जवाब देते हुआ कहा कि इस देश में एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। यही लोकतंत्र की ताकत है, जो आपको हजम नहीं हो रही। हां, बात गाय पर अटकी भी है। क्योंकि गाय हमारे लिए वोट बैंक नहीं, संस्कार है मां है। आपको दिक्कत गाय से नहीं, उस विचार से है जो सनातन को जोड़ता है। उन्होंने दावा किया कि बात बंगाल से निकली है जवाब यूपी देगा।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार