घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित जेवरात किया पार

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार की रात पतिराम यादव के घर में पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर में केवल उनकी दो बहुएं थी। दोनों रात का खाना खाने के बाद घर के सामने बने बरामदे में सोने चली गई।
दोनों महिला रोज की भांति खाना खाकर घर के बाहर द्वार पर सोने चली गई। देर रात्रि पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घुस गए व घर में रखा बक्शा आलमारी बेड खोलकर कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने सूचना मेंहनगर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष पहुंचे। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच में मिले साक्ष्यों को अपने साथ ले गई। चोरी में सोने के दो चेन, दो अंगूठी, पायल आदि सहित 12 हजार रुपया नगद चोर उड़ा ले गए।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *