भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मेधावियों का हुआ सम्मान

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भीमबर बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन एवं समस्त भूमिहार समाज के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सामाजिक परिचर्चा/संवाद एवं सहभोज का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आत्मा राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आरपी राय और केदारनाथ राय तथा विशिष्ट अतिथि रंजन राय एवं गुलाब राय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रो. डॉ. प्रशांत राय, बृजेश राय, प्रो. बिजेंद्र राय, प्रिंसिपल अनिल राय, प्रबंधक अमरीश राय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, जितेंद्र राय आदि ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, और महर्षि जमदग्नि व माता रेणुका के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्वामी सहजानंद, बाबू विश्राम राय जैसे महान विभूतियों के योगदान को भी याद किया। इसी क्रम में सीबीएसई और आईएससी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं प्रबंधक अमरीश राय को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. केएन राय, जितेंद्र राय ‘बबलू’, डॉ. दिवाकर राय, त्रिलोकी नाथ राय, जितेंद्र कुमार राय, प्रभाकर राय, विवेक सिंह, दीनानाथ राय, मनोज राय, राजेश राय, रिंकू राय, बंटी राय, अशोक राय, कौशल राय, रामवचन राय, बृजेश राय, कमलेश राय आदि उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक राय ने किया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *