न्याय के प्रति समर्पित था भगवान परशुराम का जीवन

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में बेचन मिश्रा के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर अन्याय के विरुद्ध न्याय के लिए भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में याद किया। भगवान के जीवन चरित्र पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया

वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन न्याय के प्रति समर्पित था उन्होंने समाज के लोगों से अपील की की लोग भगवान परशुराम के चरित्र को अपने जीवन में उतार कर भगवान परशुराम द्वारा बताए गए रास्ते पर चलें जिससे समाज एवं स्वयं का उद्धार होगा। बेचन मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम आठ चिरंजीवी में एक हैं जो आज भी इस पृथ्वी पर कहीं न कहीं विचरण करते रहते हैं उनके बारे में बहुत बड़ी-बड़ी कहानी है उनका जीवन समाज के प्रति समाज में अच्छाई के लिए और बुराई के पतन के लिए एक उदाहरण है उपस्थित लोगों में हेमंत तिवारी राजेंद्र चौहान डॉक्टर लालधर पाठक मृत्युंजय तिवारी क्षमा तिवारी विजय यादव अभिषेक पाठक मनोज पाठक समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *