सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर दिया जोर

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रानी की सराय ब्लॉक स्थित पीएससी केंद्र पर रविवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ. कैप्टन मनीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में स्टाफ के साथ बैठक हुइ। बैठक में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मेडिकल ऑफिसर डा. कविता सिंह ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन सरकार द्वारा मुफ्त में लगाई जा रही है, जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि यह टीका सुरक्षित है और इसके माध्यम से अन्य गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी पीएचसी केंद्र पर ले जाकर यह टीकाकरण अवश्य कराएं। यह सुविधा जनपद के सभी पीएचसी केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *