भाजपा नेता ने किया श्री परशुराम सेना का गठन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निवर्तमान सदस्य व बिहार प्रांत के सह प्रदेश प्रभारी माधव त्रिपाठी ने रविवार को कैम्प कार्यालय प्रगतिनगर कोलघाट पर एक आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक में भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुरामजी के बिचारो को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक संगठन की रचना पर प्रकाश डालते हुये संगठन के नाम का सुझाव दिया गया जिसका नाम ’श्री परशुराम सेना’ के रूप मे प्रकटीकरण किया गया।
माधव त्रिपाठी ने कहा कि श्री परशुराम सेना का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत वर्ष रहेगा। उन्होने कहा कि अत्याचार अन्याय के खिलाफ सेना कार्य करेगी। यह संगठन सभी वर्गो के लिए कार्य करेगा। जहां भी अत्याचार अन्याय होगा वहां सेना उसका पुरजोर विरोध करेगी।
इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी सहयोगी सदस्यो ने एक स्वर से श्री परशुराम सेना के प्रस्ताव के गठन को स्वीकृति प्रदान किया। उपस्थित सहयोगी सदस्यो मे कमलेश उपाध्याय, उपेन्द्रनाथ दुबे, अंशुमन उपाध्याय, प्रिंस तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, सतीश कुमार राय, विजय मिश्रा,, बलदेव शुक्ला, गणेश पाठक, निशांत शुक्ला, शुभम चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन परितोष पाण्डेय उर्फ कन्हैया ने किया व अध्यक्षता रामप्रकाश तिवारी ने किया। अन्त में भगवान परशुराम के उद्दघोष के साथ बैठक की कार्यवाही का समापन हुआ।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *