बिना अनुमति के रखी मूर्ति को कब्जे में लिया प्रशासन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के लोहिया नगर मोहल्ले में बिना अनुमति के डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति रखने की सूचना पर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मंगलवार को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर लोहिया नगर मोहल्ले के लोगों ने अंबेडकर की मूर्ति रख कर माल्यार्पण आदि किया था। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बिना अनुमति के रखी गई मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मूर्ति रखे जाने को लेकर दो पक्ष अलग-अलग तरह का बयान दे रहे हैं। फिलहाल मौके पर पूरी तरह शांति बनी हुई है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *