तहसील प्रशासन ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली किया सीज

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर तहसील प्रशासन द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई है। दोनों वाहनों को सीज करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है।

एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के मठ संतोषी गांव में जेसीबी से अवैध खनन की शिकायत मिली थी। मौके पर तहसीलदार राजू कुमार को भेजा गया। निजी भूमि पर अवैध खनन लगभग 8 फीट गहरा, 40 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा था। ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी ले जायी जा रही थी। ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए। तहसीलदार द्वारा मौके से जेसीबी पकड़ी गई। ग्रामीणों ने मालिक का नाम नरेंद्र यादव निवासी बहाउद्दीनपुर बताया गया। चालक संदीप निवासी इटकोहिया द्वारा खनन संबंधी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका है। जेसीबी को तहसील में खड़ा किया गया है। वहीं क्षेत्र के खोरसों मोड़ से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *