पुलिस की तत्परता से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंची महिला अभ्यर्थी

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल का सराहनीय उदाहरण सामने आया। रविवार को आयोजित परीक्षा की द्वितीय पाली में एक महिला अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में पुलिस ने मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पीआरबी 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह ने यह सराहनीय कार्य किया। एक महिला अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र को लेकर असमंजस की स्थिति में थीं, जिसके कारण उन्हें समय से केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। स्थिति को समझते हुए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह ने तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अभ्यर्थी की मदद की। उन्होंने महिला अभ्यर्थी को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रैदोपुर से उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी सठियांव तक सुरक्षित समय से पहुंचाया जिससे वह परीक्षा में शामिल हो सकीं। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों और अभ्यर्थियों ने सराहना की।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *