मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पट्टी पुरवा में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में पट्टीदार ने अपने दूसरे पक्ष के मां व दो पुत्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
उक्त गांव निवासिनी 45 वर्षीया अनीता पत्नी रामविलास सरोज अपने चिन्हित भूमि में वर्षों से टीनशेड रखकर गुजर-बसर करती थी। रविवार को सुबह पट्टीदार संजय, इंदल एवं हरिचंद्र आदि टीनशेड पर लाठी डंडा पीटने व फेकने लगे। अनीता के विरोध करने पर हमलावर मारने पीटने लगे। मां को पिटते देख बेटी नन्दिनी 24 वर्ष, संजना 16 घटना स्थल की तरफ दौड़ी। विपक्षियों ने इन्हें भी मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एक पड़ोसी तीनो घायलों को ऑटोरिक्शा से मेंहनगर थाने ले गए जहां एम्बुलेंस 108 के सहयोग से सीएचसी ले जाया गया। हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत घायल अनीता ने नामजद तहरीर दी है।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी