पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज विकास खंड अंतर्गत रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज द्वारा कार्यक्रम के संयोजक व विद्यालय प्रबंधक श्रवण कुमार राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ होली की खुशियां साझा कीं।
वक्ताओं ने समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। गायक कलाकार कौशल राय ने “एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब” गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं हरिहरपुर घराने के तबला वादक सूरज मिश्रा की संगत ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया, जिससे श्रोता देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रवि राय, अमरजीत राय, कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना राय, अखिलेश सिंह, हरिमोहन राय, रुद्र प्रकाश राय, रिंकू राय, इंद्रासन राय, जयदेव राय, संजय राय, गोपाल राय, रामरतन राय, गामा राय, प्रवीण राय, श्याम करन राय, सूरज प्रकाश राय, डॉ. ओमकार राय, दिनेश राय, डॉ. जेपी सिंह, अशोक राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय