रसोई गैस की किल्लत व दाम में हुई वृद्धि के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 120 रुपये की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। जो सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करती हैं।
जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर कई गुना वृद्धि देखने को मिल रही है। यदि केंद्र सरकार ने समय रहते महंगाई और ऊर्जा संकट पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक, रमेश यादव, तनवीर रिज़वी, एमपी यादव, शरद चन्द राघव, गीतांजलि राघव, उमेश यादव, राम प्रसाद यादव, बाबूराम यादव, राजमन यादव, जीशान सिद्दकी, रामसतन पटेल, रमेश यादव, प्रद्युम्न सिंह, अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *