फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज के डिप्टी मैनेजर पर मानसिक पडताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके द्वारा मोबाइल पर मैसेज कर सामाजिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
कंचना पत्नी विरेन्द्र कुमार निवासी बेलसिया कोतवाली फूलपुर ने समन्वित निवारण शिकायत प्रणाली के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है। आरोप है कि श्री कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज मेजवा के डिप्टी मैनेजर मनोज प्रताप प्रजापति द्वारा उनकी मोबाइल पर लगातार मैसेज किया जाता है। उनके मैसेज को इग्नोर करने के बाद भी मैसेज किया जाता है। व्हाट्सएप नम्बर पर व्हाट्सएप संदेश, फोटो, वीडियो कॉल कर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। मैसेज को अनदेखा करने के बाद भी उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। मुझे आशंका है कि वे मेरे मोबाइल नम्बर का दुरूपयोग कर सकते है अथवा मुझे समाजिक रूप से बदनाम कर सकते हैं। इस कारण मैं और मेरा परिवार अत्यंत मानसिक तनाव और भय की स्थिति में है। महिला ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।
वहीं इस मामले में श्री कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज मेजवा के डिप्टी मैनेजर मनोज प्रताप प्रजापति का कहना है कि मैं उस महिला को जनता भी नहीं हूं। मेरे द्वारा उन्हें कभी भी कोई मैसेज नहीं किया गया है। कुछ दिन पहले मैं एलआईसी में काम करता था उस समय ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजता था हो सकता है कि वह मैसेज उनकी मोबाइल पर गया हो।
कोतवाली प्रभारी फूलपुर सच्चिदानंद का कहना है कि इस तरह की किसी शिकायत के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यदि मामला मेरे पास आता है तो उसकी जांच की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय