अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो निवासी दानिश पुत्र इफ्तेखार ने अपने साले को जान से मार दिया था। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। तभी से पुलिस उपरोक्त अभियुक्त के घर दबिश दे रही थी। आरोपी फरार चल रहा था। न्यायालय में उपस्थित न होने की दशा में कोर्ट ने धारा 84 के अंतर्गत नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया। उक्त आदेश के क्रम में मुबारकपुर थाना के दरोगा कमलाकांत सिंह यादव ने मंगलवार को सायं अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा किया और वहां के लोगों को बताया कि उपरोक्त अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है। उपरोक्त अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी होने पर पुलिस को बताएं। हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस की उक्त कार्रवाई से अमिलो क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *