कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के उदय भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप की पहल पर “किसान टेक किसान कारवां” कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनीत राय ने की।
कैंप शिविर में बरदह, जिवली, पारा, पुरसूडी, रवनिया, पिलखुआ, बड़गहन, सहनुडीह, बकेश और भूलनडीह सहित कई गांवों के किसान तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में जादूगर सीतापुरी मिस्टर सलमान ने जादू की कलाकारी के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने मनोरंजक अंदाज में खेती की उपज बढ़ाने के उपाय बताते हुए किसानों और महिलाओं को जागरूक किया। जादू के रोचक प्रदर्शन से उपस्थित लोग आश्चर्यचकित भी हुए।
कैंप में आए मुख्य अतिथियों और किसानों को आयोजकों की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं लकी ड्रा के माध्यम से 20 लोगों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों से किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराने और फॉर्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराने की अपील की। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. विजय कुमार विमल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए लागत कम करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस समय आम के पेड़ों में बौर पर कीटों का असर हो रहा है, जिससे बचाव के लिए किसानों को जैविक कीटनाशक नीम ऑयल का प्रयोग करना चाहिए, जो निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम को मृदा परीक्षण अधिकारी डॉ. रणधीर नायक, कृषि विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक ठेकमा कृषि अधिकारी राहुल सिंह, चंद्रशेखर राय, श्रीप्रकाश राय, घनश्याम राय, अमित बिंद, मनमोहन यादव, शशिकांत यादव, राजेंद्र चौहान, भारत यादव, लालजी चौहान, धीरज राय, सत्यम राय, विपुल राय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *