पौधरोपण कर उठायी पुरानी पेंशन की आवाज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अटेवा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए भगत सिंह इंटर कॉलेज के स्वर्गीय शिक्षक धर्मेंद्र यादव के घर के पास संदीप यादव की अध्यक्षता में अमरूद और आम का पौधा लगाया।
मनोज मौर्य ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम पौधरोपण के माध्यम से सरकार से मांग करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से हम लोग लगातार ओपीएस बहाली को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारे हक की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। ओंकार नाथ ने कहा कि हमारे बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन है उसे लागू किया जाए। गुलाब चौरसिया ने कहा कि हर कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए।
इस अवसर पर सुनील सिंह, संजय सोनकर, जोगिंदर यादव, जनार्दन यादव, डॉ.सुरेंद्र यादव, मुराली यादव, बृजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *