जिला पंचायत की बैठक में आय-व्यय का हुआ अनुमोदन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अध्यक्ष जिला पंचायत आजमगढ़ की अनुमति से शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिला पंचायत के समस्त सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, विधायकों तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों जैसे विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में सदन में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।
सदन द्वारा विस्तृत चर्चा के उपरान्त जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 हेतु आय रूपया 9987.72 लाख, व्यय रूपया 6919.30 लाख एवं मूल बजट 2026-27 हेतु आय रूपया 10517.29 लाख, व्यय रूपया 10279.75 लाख का अनुमोदन सदन द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। पंचम राज्य वित्त आयोग, पन्द्रहवां वित्त आयोग योजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत के सम्पत्ति एवं विभवकर-सूची वर्ष 2025-26 का अनुमोदन सदन द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक श्रम बजट का अनुमोदन सदन द्वारा किया गया। बैठक के अन्त में अध्यक्ष द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्ति की घोषणा की गयी।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *