लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना गंभीरपुर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल और संचालन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि होली पर्व को आपसी संवाद और भाईचारे एवं शांति के साथ मनाये। उन्होंने कहा की डीजे संचालक निर्धारित समय व ध्वनि मानक का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सीओ सदर ने ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग गांव के प्रथम नागरिक है इसलिए आप लोग भी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए इस होली के त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने में सहयोग करें। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया गया। इस मौक़े पर उप निरीक्षक, अरविन्द यादव, संदीप दुबे, संजय सिंह, चंद्र प्रकाश कश्यप, योगेश सरोज, प्रधान कमलेश यादव, इक़बाल अहमद उर्फ़ चुन्नू, संतोष कुमार, अवधेश चौहान, साजिद खान, आनंद यादव, शनि गुप्ता, रामाश्रय चौहान, जुल्मधारी यादव, संजय कन्नौजिया, प्रेम जायसवाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद