आपदा से बचाव के लिए विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में स्काउट गाइड, फायर सेफ्टी प्रशिक्षण का आयोजन महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं सद्गुरू एजुकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान आपातकाल में बचाव के गुर सिखाए गये। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को विषम परिस्थिति में आगजनी, आपदा, एवं आपत्तिकालीन परिस्थिति से निपटने की व्यवहारिक जानकारी देना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, एवं रोवर, रेंजर गतिविधियों के माध्यम से आत्मरक्षा, अनुशासन, साहस, एवं आपदा प्रबंधन की कला सिखाई गयी।
समापन के मुख्य अतिथि आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कॉम्पटीशन के युग में नयी-नयी चीजों के साथ-साथ पुरानी सभ्यता को भी बचाने का कार्य कर रही है। सरकार, महानिदेशक एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जो बच्चे कब, बुलबुल, स्काउट/गाइड से वंचित हो जाते थे, अब सदगुरू एजुकेशन सोसाइटी के माध्यम से सभी विद्यालयों के अध्यापक और अध्यापिकाओं को कब मास्टर और फ्लाक लीडर एवं स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन बनाने की मुहिम महानिदेशक माध्यम से किया जा रहा है। यह देश हित में अच्छा कार्य हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि कमलेश यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ आपके जीवन में काम आयेगा। आप बाढ़ में लोगों की टेंट बनाने में तथा तत्काल आग बुझाने में सहयोग कर सकते हैं। बच्चों को कब, बुलबुल स्काउट गाइड के माध्यम से देश की सेवा के लिए तैयार कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह कि सोसाइटी जिले के तीन विद्यालयों को गोद लेकर मुफ्त प्रशिक्षण देगी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *