आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अलगू स्मारक इंटर कॉलेज एवं एस पब्लिक स्कूल आजमपुर, के छात्र, छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान प्रतियोगिता से संबंधित कार्य प्रणाली तथा प्रयोगों को बनाकर विद्यालय में प्रदर्शित किया और उनको एक प्रतियोगिता ग्रुप में संचालित किया। प्रदर्शनी का प्रधानाचार्य आलोक कुमार यादव, दीपक कुमार राय, विमलेश कुमार, लाल बहादुर यादव, रोहित यादव, रामजन्म यादव, खुशबू यादव, सृष्टि राय, अश्विनी राय आदि अध्यापकों ने अवलोकन किया। सभी ने वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बच्चों के प्रयासों को बहुत सराहा। प्रबंधक दयाराम यादव एडवोकेट ने कहा कि आज समाज को जागरूक करने के लिए वैज्ञानिक शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो सामाजिक कुरीतियांे, भेदभाव तथा अनेकों बुराइयों को दूर कर सकता है। अंत में सभी छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में उच्च शिखर पर जाने की बधाई दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार