लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कार्पियो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उपरोक्त हादसा आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव के पास लालगंज-भीरा मार्ग पर हुआ। टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। कार में सवार घायलों में रोहित उर्फ राहुल गुप्ता 30 वर्ष पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी ठेकमा थाना बरदह, अजीत 30 वर्ष, अभिजीत 18 वर्ष और सुनील निवासी आजमगढ़ शामिल हैं। वहीं स्कार्पियो चालक गणेश राय 52 वर्ष पुत्र शिवशंकर निवासी माधोपुर धरांग थाना देवगांव हादसे में घायल हो गए।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद