बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाज कल्याण विभाग की तरफ से शुक्रवार को विकास खंड बिलरियागंज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 146 जोड़ों की शादी वैदिक रिति रिवाज से करायी गयी।
मंगल गीतों के बीच नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र से कुल 17 एवं पांच विकास खंडों के कुल 129 नये जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें कुल 146 जोड़ों की शादी गायत्री शक्तिपीठ लाटघाट के आचार्य रणविजय द्वारा वैदिक रिति रिवाज से कराया गया। जनप्रतिनिधि व अधिकारी सामूहिक विवाह के सक्षी बने। नव दंपत्ति के सुखमय जीवन के लिए योजना के तहत बिलरियागंल ब्लाक परिसर में ब्लाक बिलरियागंज के 21, महराजगंज के 34, हरैया के 21, अजमतगढ़ के 26 व मिर्जापुर के 27 एवं नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से 05, नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के 08, नगर पंचायत महराजगंज से 02, नगर पंचायत जीयनपुर से 01, तथा नगर पंचायत अजमतगढ़ के 01 जोड़े की शादी कराई गई। नव दंपतियों को उपहार में ट्राली बैग, कूकर,पायल, बिछिया, कपड़ा आदि सामान देकर सुखमय जीवन का आशीर्वांद घराती व बराती से दिया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश चंद यादव ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मददगार साबित हो रही है। अब किसी भी गरीब माता -पिता कोे अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इस आयोजन में समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, बीडीओ सुरेश मौर्य, महेंद्र यादव एडीओ समाज कल्याण अधिकारी मुकेश यादव, आदि थे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र