जिलाधिकारी ने बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को दी आर्थिक सहायता

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के ग्राम गनपत पुर, पोस्ट अतरौलिया, तहसील बुढ़नपुर निवासी वीरेन्द्र पुत्र रामाधार द्वारा गंभीर बीमारी एवं आर्थिक संकट के संबंध में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए तत्काल सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा अपने कक्ष में इंडियन रेडक्रास सोसायटी, आजमगढ़ के माध्यम से पीड़ित वीरेन्द्र को उपचार एवं आवश्यक पारिवारिक सहयोग हेतु 20,000 (बीस हजार रुपये) की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि अपने हाथों से प्रदान की गई। इस सहायता से पीड़ित परिवार को उपचार संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आलेन्द कुमार भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *