बसपा ने चौपाल लगाकर बतायी पार्टी की नीतियां

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के बैरमपुर गांव स्थित बूथ संख्या 33 पर शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान और चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री ने किया। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा की जानकारी दी। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के निर्देश पर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बसपा ‘सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय’ की नीति पर कार्य करती रही है और सर्व समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया।
इस मौके पर मुकेश कुमार, ध्यानचंद महाप्रधान, विजय कुमार, राम अवतार, बासुदेव गुरु, राजाराम गौतम, राजमन गौतम, प्रेम प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *