रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव में पोखरी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा बना कर सौंप दिया।
सोनवारा गांव निवासी 15 वर्षीय रमन कुमार घर से निकल कर बाहरी हिस्से में स्थित पोखरी की ओर चला गया। यहां पहले से युवक स्नान कर रहे थे। रमन भी पोखरी में स्नान के लिए कूद पड़ा। अन्य बाहर निकल आये लेकिन रमन बाहर नहीं आया। युवकांे ने खोजना शुरु किया। सूचना पाकर आसपास के भी लोग भी मौके पर पहुंच गये। रमन को किसी तरह बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाईयों में तीसरे नबंर पर था। कक्षा आठ का छात्र था। मौके पर सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। घटना से घर में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा