सपा ने भाजपा पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विधानसभा क्षेत्र लालगंज समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय लालगंज में विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। विधायक बेचई सरोज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पीडीए वर्ग के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है, जिससे आम जनता में भय और असंतोष व्याप्त है।
विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, छात्र और बुनकर सभी वर्ग परेशान हैं। अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है। बेरोजगार युवाओं के साथ हो रहा भेदभाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की निगाहें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर टिकी हैं और प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है।
बैठक को नगर पंचायत कटघर लालगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव और बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव गोविन्दा गौतम ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नदीम अहमद, अशोक प्रजापति, जय सिंह चौहान, दीपक मौर्य, आलोक राजभर, गणेश मौर्य, दुखंती सरोज, महिला नेत्री चंदा चौहान, साहबलाल यादव, नूर आलम, रम्मन यादव, राजकमल सरोज, पवन यादव, विनोद यादव, ओमप्रकाश यादव, राजू यादव, शैलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *