त्योहारी सीजन में धड़ल्ले से हो रही नकली खोवा, पनीर की विक्री

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। त्योहारों का सीजन नजदीक है और मिलावटी पनीर और खोवा की बिक्री जारी है। इसमें अभी और इजाफा होगा। बाजार में लागत से कम दाम में शुद्ध होने के दावे के साथ पनीर गली-गली बिक रहा है। दूध में 40 फीसदी तक मिल्क पाउडर मिलाकर पनीर बनाया जा रहा है। जबकि, शुद्ध दूध से पनीर बनाया जाए तो 300 रुपये से ज्यादा इसकी लागत पहुंचती है लेकिन धड़ल्ले से मिलावटी पनीर 260 से 280 रुपए में बेचा जा रहा है।
कस्बा में दर्जनों स्थानों पर रोजाना कई क्विंटल मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा है लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों से कुछ दिन पहले कुछ जगहों पर छापेमारी कर खानापूर्ति कर देता है। बाजार में शुद्ध दूध 50 से लेकर 55 रुपये तक में मिल रहा है। एक किलो पनीर बनाने में लगभग 5 लीटर दूध लगता है। शुद्ध दूध से पनीर की लागत निकाली जाए तो दूध की लागत 275 रुपये तक आती है। इसमें अगर गैस और लेबर का खर्च प्रति किलो जोड़ा जाए तो 25-30 रुपये लागत अतिरिक्त लगती है। सभी खर्चों को जोड़कर देखा जाए तो 305 रुपये तक लागत पहुंचती है।
इसी तरह मिलावटी खोवा 250 रुपये में बिक रहा है वहीं शुद्ध खोवा सामने दूध जलाकर जो खोवा तैयार होगा वह 600 रुपया किलो बिक रहा है। ऐसे में मिलावटी खोवा बाजारों में धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा है।
इस संबंध में एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार ने बताया कि आज ही फूड इंस्पेक्टर से बात करता हूं। मिलावटी खोवा पनीर की बिक्री किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। मिलावटी खाद्य पदार्थ कहीं भी मिला तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *