समरसता रैली की तैयारियों का किया निरीक्षण

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समरसता रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे अरविंद राजभर जनता इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रैली स्थल पर आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, मंच निर्माण तथा जनता के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में अरविंद राजभर ने स्पष्ट किया कि इस रैली में योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि समरसता रैली में एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है और यह रैली पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि ऐसी रैली न पहले कभी हुई है और न आगे होगी।
अरविंद राजभर ने यह भी कहा कि इस रैली में भाजपा के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। उनका कहना था कि समरसता रैली समाज में जातिवाद और परिवारवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश देगी तथा इसे समाप्त करने के लिए पूरे प्रदेश में इसी तरह की सभाएं आयोजित की जाएंगी।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *