मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
खानपुर थाना सरायमीर निवासी विजय यादव पुत्र फौजदार यादव ने लिखित सूचना दी कि अभियुक्तगण मुकेश पुत्र श्याम नारायण व उत्तम उर्फ सिन्टू पुत्र स्व. गनेश निवासीगण खानपुर थाना सरायमीर द्वारा उसकी बहन से बात करने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से कुल्हाडी से हमला किया गया जिससे उसके भाई सत्यम के सिर में ज्यादा चोट आयी। फौजदार यादव, परमशीला तथा पल्लवी को भी चोटें आयीं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मुकेश पुत्र श्यामनारायण व उत्तम उर्फ सिन्टू पुत्र स्व.गनेश गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्तों की निशान देही पर एक अदद कुल्हाडी बरामद किया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *