मातृ-पितृ दिवस पर बच्चों ने माता-पिता की पूजा कर लिया सम्मान का संकल्प

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के निजामपुर स्थित मदरसा अनवारूल उलूम में शनिवार, 14 फरवरी को दुर्वासा ऋषि योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मंच पर आसीन माता-पिता की बच्चों ने परिक्रमा कर आरती उतारी तथा साष्टांग प्रणाम करते हुए “मातृ-पितृ देवो भवः” की भावना के साथ माता-पिता की पूजा को सर्वाेपरि और उनके सम्मान को जीवन का मूल संस्कार मानने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के प्रबंधक राधे मोहन दास ने बच्चों को प्रतिदिन माता-पिता को प्रणाम करने, उनका सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और सम्मान ही सच्चा धर्म है।
इसी क्रम में तरकुलहा हनुमान मंदिर में भी पुजारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मातृ-पितृ दिवस पूजन का आयोजन किया गया। यहां भगवान शिव-पार्वती की झांकी सजाई गई, जिसमें प्रथम पूजनीय गणेश एवं कार्तिकेय द्वारा शिव-पार्वती की परिक्रमा कर पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर राधे मोहन दास, पुजारी अर्जुन सिंह, प्रधानाचार्य इंदल विश्वकर्मा, लालमन बिंद, शमसिदा बानो, अर्चना मौर्य, अंशु यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *