एमएलसी ने उठायी शहरों में अतिक्रमण व जाम की समस्या

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान व परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार को विधान परिषद में शहरों में अतिक्रमण और जाम से होने वाली कठिनाई के निस्तारण एवं ऐतिहासिक तमसा नदी के जल को दूषित होने से बचाने का विषय उठाया। सभापति ने सरकार को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के साथ विषय को भेजा।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते तेजी से शहरी विकास हो रहा है। राज्य सरकार की नीतियों के कारण स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा की रैंकिंग में राज्य सरकार के कई जनपद आये हैं। तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण के कारण अतिक्रमण के भी मामले बढ़े है जिसके कारण शहरी यातायात से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। मुख्यमंत्री लगातार इसके निस्तारण के निर्देश दे रहे है, फिर भी अभी इस क्षेत्र में और काम किए जाने की आवश्यकता है।
प्रदेश के नगर निगम गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, अलीगढ़, मेरठ समेत लगभग सभी नगर निगमों के चौराहे अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे हैं। नतीजा शहर अतिक्रमण से ग्रस्त हो गए है। अगर हम अकेले लखनऊ की बात करे तो विभूति खण्ड इलाके को छोड़कर कही ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है। राज्य भर में टाउन वेन्डिंग कमेटी बनाई गई जिसकी नगर निगम अधिनियम के तहत हर महीने बैठक होनी चाहिए। किन्तु स्थिति यह है कि अकेले लखनऊ नगर निगम में लगभग 10 महीने से बैठक ही नहीं हुई। इस टीवीसी में 40 सदस्य होते है अधिकारियों के अतिरिक्त पार्षद, रेहड़ी पटरी दुकानदार, बड़े प्रतिष्ठानों के दुकानदार, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग, लोक निर्माण, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग, आवास विकास और डूडा के प्रतिनिधि इसके सदस्य होते हैं। अगर इस समिति को सक्रिय किया जाय और नियमित बैठक किया जाए, तो जहां एक ओर शहर अतिक्रमण से मुक्त होगा वहीं नागरिकों को सुविधाएं मिलेगी और आवागमन व्यवस्थित होगा। शहरों के अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए टाउन वेन्डिंग कमेटी की नियमित बैठकें और सक्रिय किये जाने चर्चा की गयी।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *