आशाओं ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार द्वारा आए कमटेड बजट में कर्मचारियों के आंशिक भुगतान सेे आशा संगीनियों में आक्रोश, जिला मुख्यालय पहुंच 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप किया प्रदर्शन। आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के तत्वधान में आशा एवं आशा संगीनियों ने जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में मांगो को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024 दृ 25 का आशा और आशा संगिनी एवं अन्य कर्मचारियों का टीबीआई, पीबीआई, जननी, सुरक्षा योजना, नसबंदी, आभा कार्ड, एचबीवाईसी और रूटीन मानदेय बकाया है। संगठन की मांग है कि इस कमटेड बजट में से आंशिक भुगतान की बजाय समस्त सीएचसी पीएचसी पर तैनात आशा एवं आशा संगीनियों एवं अन्य कर्मचारियों का समस्त बकाया भुगतान किया जाए। आशा, आशा संगिनी, लाभार्थी का नसबंदी जननी सुरक्षा योजना 2024-25 का भुगतान, एचबीवाईईसी प्रशिक्षण का भुगतान, रेगुलर एक्टिविटी का बकाया मानदेय का भुगतान तत्काल किया जाय। पवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई मद का मानदेय आज भी बकाया है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में 17 महीने से टीबीआई का भुगतान अब तक नहीं हुआ बल्कि रेगुलर एक्टिविटी में बैम के द्वारा कटौती की गई। संगठन की मांग है कि समस्त आशा एवं आशा संगीनियों का 2024- 25 का भुगतान तत्काल कराया जाए। समस्त सीएचसी पीएचसी पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार और हर महीने टोटल ब्लैक का बजट विवरण जानने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। इस दौरान पुष्पा सिंह, शशिकला, शशिकरन, कुसुमलता, शीला यादव, शीला देवी, नौशीन खां, सुशीला राय सहित बड़ी संख्या में आशा मौजूद रही।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *