आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना जीयनपुर पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते 15 सितम्बर को ओम प्रकाश यादव पुत्र अमीरचन्द यादव निवासी अजगरा थाना जीयनपुर ने स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दिया कि ससुरालियों द्वारा मेरी लड़की रेखा यादव को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया व घर के अन्दर हत्या कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्ता चांदमुनी उर्फ चन्द्रमुनि यादव पत्नी रामकेर यादव निवासी नत्थूपुर थाना जीयनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्ता चांदमुनी उर्फ चन्द्रमुनि यादव पत्नी रामकेर यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव