नाटक के माध्यम से बाल विवाह के प्रति किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुस्तक मेला के आयोजन के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की ओर से बेटी-बचाओं, बेटी पढाओं योजनान्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत की थीम पर मंगलवार को हरिऔध कला केन्द्र, में जनजागरूकता अभियान, मेगा इवेन्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वन्दना सिंह उपस्थित रहीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त अतिथियों को बुके, पुस्तक, मोमेन्टो, बाल विवाह मुक्त भारत शपथ-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ विभिन्न विद्यालयों के उपस्थित प्रतिभागी बालिकाओं को अभियान संबंधित टोपी एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल अपराध के मुद्दे पर स्कूल की छात्राओं द्वारा गायन एवं नाट्य के माध्यम से जन जागरूकता अभियान किया गया। मुख्य अतिथि एवं विभाग की ओर से उपस्थित अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक गायन का कार्यक्रम भी किया गया।
मुख्य अतिथि वन्दना सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, नोडल मेडिकल ऑफिसर रश्मि सिन्हा, महिला पुलिस उपनिरीक्षक अंकिता शुक्ला द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत शपथ लिया गया तथा बाल विवाह मुक्त भारत हस्ताक्षर अधियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *