शिब्ली कालेज ने जारी की प्रवेश की दूसरी लिस्ट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अफसर अली ने स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा बीएससी बायो तथा मैथ एवं बीकॉम तथा एलएलबी की द्वितीय लिस्ट जारी कर दिया है जिसको महाविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 19 सितंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक बीकॉम, 10.30 से 12.30 बजे तक बीएससी बायो तथा 12.30 से 4 बजे तक बीएससी मैथ की काउंसलिंग होगी। वहीं 20 सितंबर को बीए और बीसीए की काउंसलिंग सुबह 8 से 10.30 बजे एवं एलएलबी की काउंसलिंग सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी दर्शनशास्त्र के सहायक प्रो.डॉ.बीके सिंह ने दी है। डा.सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना हाईस्कूल, इंटर का अंक तथा मूल प्रमाण पत्र, टीसी, प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र तथा आईडी प्रूफ के साथ निर्धारित तिथि एवं समयानुसार अपना काउंसलिंग अनिवार्य रूप से करा लें।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *