अनियंत्रित पिकअप ने तीन को मारी टक्कर, एक की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अनियंत्रित पिकअप ने दो महिला सहित बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी महिला व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की दोपहर फैज़ाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार गिर कर घायल हो गया फिर सड़क किनारे जा रही दो सगी बहनों को टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद पिकअप सवार तेज रफ्तार से भागने लगा जो कुछ दूर एक ठेले से टकराकर एक घर में घुस गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
रंजना 60 वर्ष पत्नी कीतिज़ू निवासी बिडहर मयचक खरजुरा थाना अहिरौला तथा अतवारी 55 वर्ष पत्नी में मेढई निवासी सकरकोला थाना अहिरौला हैं तथा दोनों सगी बहने हैं। अतरौलिया स्थित मनवरपुर गांव निवासी योगेंद्र पुत्र दुर्जन के घर मिलने गई थी जो रंजना का दामाद है। गुरुवार की सुबह अपने घर अहिरौला के लिए निकली थी। जैसे ही शांति चौक पर पहुंची अम्बेडकर नगर की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार रमेश मोदनवाल को टक्कर मारी उससे चंद कदम की दूरी पर ही दोनों बहनों को टक्कर मार दी जिससे अतवारी 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं रंजना गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता नीरज तिवारी तथा फूलचंद यादव मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने अतवारी को मृत घोषित कर दिया। रंजना की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अतरौलिया कस्बा निवासी रमेश चंद्र पुत्र कामता मोदनवाल का अमर शहीद राजा जय लाल सिंह 100 शैय्या हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *