आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी एक युवक को दबंगों ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गया। युवक न्याय के लिए थाने पर गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित के आवेदन को कूडे़दान में फेंक दिया गया। कोई फरियाद सुनने वाला नहीं।
उक्त गांव निवासी शैलेंद्र यादव पुत्र श्याम नारायण यादव का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद है शैलेंद्र का आरोप है कि वह खेत में पानी चल रहा था कि उसकी भूमि को कब्जा करने वालों ने उसे लाठी डंडा एवं तेजाब से घेर लिया। किसी तरह जान बचाकर खेत से घर के लिए भागा। विपक्षियांे ने पकड़ कर मारापीटा और उसके मुंह पर तेजाब फेंक दी। गांव वालों ने डायल 112 को सूचना दी लेकिन यहां भी सुनवाई की बजाय थाने पर गलत सूचना दी गयी। तेज़ाब से घायल पीड़ित दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने न्याय देने की बजाए थाने से फेंकने की बात कही। सूत्र बताते हैं कि कुछ समाजसेवी एवं राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद भी थानाध्यक्ष एवं चौकी की कार्यशैली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
रिपोर्ट-सुबास लाल