आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत-2025 के ऐतिहासिक आयोजन के लिए जनपद में उत्साह का माहौल है। इस भव्य समागम में मुख्य अतिथि के रूप भाग लेने के लिए नेपाल के मधेशी आयोग के प्रथम प्रमुख आयुक्त डॉ. विजय कुमार दत्त जनपद पहुंचे। मॉरीशस की भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की चेयरपर्सन डॉ.वर्षारानी विशेष्वर ‘दुल्चा’ आजमगढ़ में विविध गतिविधियों में शिरकत की।
नेपाल के मधेशी आयोग के प्रथम प्रमुख आयुक्त डॉ. विजय कुमार दत्त ने कहा कि आजमगढ़ तमसा के तीर पर बसा प्राचीन शहर है। जनपद में भोजपुरी को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय संगम को अदभुत बताते हुए कहा कि भाषा और संस्कृति को जोड़ने वाला यह संगम है।
उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत दो देश हैं लेकिन आत्मा से जुड़े हुए हैं। हमारी संस्कृति और परंपराएं एक हैं यह भोजपुरी संगम दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत संस्कृति और भाषा से हम एक हैं। भारत और नेपाल का संबंध वैदिक और रामायण कालीन है। राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से अगवानी की।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मुख्य संयोजक अरविंद चित्रांश, संगोष्ठी प्रभारी डॉ.प्रिया तिवारी, डॉ ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, संजय पाण्डेय ‘सरस’, सारिका श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, सूरज कुमार श्रीवास्तव, अमित वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार, डॉ.अवनीश अस्थान, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, रजनी श्रीवास्तव, पुष्पांजलि, आरुषी गुप्ता, योगेश अस्थाना उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार