जरूरत के समय नहरों से पानी गायब

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में भले ही सरकारी नहरों का जाल फैला हुआ है लेकिन जरूरत के समय किसानों को पानी नहीं मिल पाता है। कहीं नहर की सफाई चल रही है तो कहीं अभी नहर की सफाई प्रारंभ ही नहीं हुई है। रवि सीजन में किसान मुख्य रूप से गेहूं सरसों और मटर की खेती करते हैं। यह अगेती फसल सिंचाई पर आ गई है पीछे बोई जाने वाले फसलों की बुवाई के लिए खेत में नमी के लिए पलावा करना है लेकिन नहर पानी विहीन है।
शारदा सहायक खंड 23 का प्रवाह तहसील क्षेत्र के बहुत से गांव को प्रभावित करता है। नहर के किनारे के किसान नहर के पानी पर निर्भर रहते हैं लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे किसान परेशान हैं। पंपिंग सेट ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं। किसान फूलचंद सरोज, मुन्ना, रंजीत प्रजापति आदि ने विभाग का ध्यान आकर्षित कर नहर में पानी की आपूर्ति की मांग की है जिससे किसानों का भला हो सके।
इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता सिंचाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन नहरांे की सफाई की संस्तुति मिली है उनके सफाई का काम तेजी से चल रहा है। 15 दिसंबर से पूर्व सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नहर में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *