संयुक्त चेकिंग अभियान में 15 बाल श्रमिक कराये गये मुक्त

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं बन्धुआ मजदूरों की मुक्ति हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के कुशल निर्देशन तथा सहायक नोडल अधिकारी थाना एएचटी/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शाहगढ़ बाजार, सिधारी व मुबारकपुर कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर 15 बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए। मौके पर परिजनों को बुलाकर कड़ी चेतावनी देते हुए बच्चों को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम उल्लंघन के संबंध में श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए। टीम द्वारा बाजारों व दुकानों पर दुकानदारों, जनता को बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया। रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकान, ब्रेकरी, गैराज, ऑटोमोबाइल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाल श्रम रोकथाम संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए। साथ ही नागरिकों को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 की जानकारी भी दी गई।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *